बिना आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की वार्षिक परीक्षाओं में बिना आईडी प्रूफ के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना में पंजीकृत अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे के परीक्षा देने के सामने आए मामले के बाद बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को सख्त हिदायत दे दी है। हालांकि, इससे पूर्व भी एसओएस की वार्षिक परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की एंट्री आईडी प्रूफ के आधार पर करने के निर्देश दिए गए थे।
ऐसे में बाल स्कूल ऊना में बिना आईडी प्रूप के परीक्षा देने आए युवक की एंट्री कैसे हुई है। इस मामले में भी स्कूल शिक्षा बोर्ड जांच कर रहा है। इस संबंध में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र से पूरी रिपोर्ट तलब की है। गुरुवार को बाल स्कूल ऊना में एसओएस की वार्षिक परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र अधीक्षक को शक होने पर जब युवक से छानबीन की गई तो वह परीक्षा केंद्र अधीक्षक को धक्का देकर वहां से फरार हो गया था।
बिना फोटो, हस्ताक्षरयुक्त सूची की भी होगी जांच
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि एसओएस की परीक्षा में आईडी प्रूफ के साथ ही एंट्री होती है। परीक्षा देने आए परीक्षार्थी के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र होना चाहिए। बाल स्कूल ऊना मामले में बोर्ड रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट की जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए फोटो और अभ्यर्थियों के हस्ताक्षरयुक्त सूची परीक्षा केंद्रों को भेजी है। बाल स्कूल ऊना में सूची में फोटो और हस्ताक्षर क्यों नहीं थे। इसकी भी बोर्ड जांच कर रहा है।