फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   entrance exam for mmc nursing course from 23 july in himachal

इस दिन होगी एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा, एचपीयू ने लिया फैसला

Fri, 29 Jun 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Jun 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
entrance exam for mmc nursing course from 23 july in himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

एचपीयू ने एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में नए सत्र में एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए पांच अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन जमा हो सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता संबंधित विस्तृत ब्योरा उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन


विवि से संबद्ध आईजीएमसी स्थित नर्सिंग कॉलेज की 25, सोलन स्थित निजी मुरारी लाल  नर्सिंग कॉलेज सोलन की दस, नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज पालमपुर की 15 और भट्टाकु फर स्थित शिवालिक नर्सिंग कॉलेज की 16 सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in, www.admissions.hpushimla.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आरक्षित वर्ग के आवेदनकर्ताओं को 1250, जबकि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 2500 रुपये की फीस जमा करवानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed