फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   entrance exam for 3350 seats of dled on august 5 in himachal

डीएलएड की 3350 सीटों के लिए इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा

Wed, 18 Jul 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 18 Jul 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
entrance exam for 3350 seats of dled on august 5 in himachal

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) 2018-2020 बैच के लिए 3350 सीटें भरेगा। इसमें 1800 सरकारी और 1550 निजी शिक्षण संस्थानों में सीटें निर्धारित हैं।

विज्ञापन


इससे पूर्व शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा लेगा। परीक्षा में अर्जित अंकों की मेरिट के आधार पर शिक्षण संस्थान दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड 2018-2020 बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

परीक्षा आवेदन के लिए ये रहेगी फीस

entrance exam for 3350 seats of dled on august 5 in himachal

इसके तहत 23 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जबकि पांच अगस्त को सुबह 11 से एक बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांगों के लिए 400 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दी है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed