फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   English NET exam and Bed second semester exam on same day candidates in trouble

अंग्रेजी नेट और बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा एक दिन, मुश्किल में छात्र

Fri, 07 Jun 2019 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Jun 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
English NET exam and Bed second semester exam on same day candidates in trouble

एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से छात्र असमंजस में हैं। दरअसल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएड दूसरे सेमेस्टर की 26 जुलाई को परीक्षा है। इसी दिन अंग्रेजी विषय की नेट परीक्षा भी है। ऐसे में एनएसयूआई ने बीएड की निर्धारित परीक्षा तिथि को बदलने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन


एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि सुनील कुमार ने कहा कि ऐसे बहुत से छात्र हैं, जिन्होंने एमए अंग्रेजी डिग्री की है और अब वे बीएड की डिग्री कर रहे हैं। उनकी अंग्रेजी नेट की परीक्षा और बीएड के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा एक ही दिन है। यदि विवि ने बीएड की परीक्षा तिथि को न बदला तो वे दोनों में से एक ही परीक्षा दे पाएंगे।
विज्ञापन


इन छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन 26 जुलाई को होने वाली बीएड की परीक्षा की तिथि को बदले। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि आती है तो विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed