{"_id":"576ec2b34f1c1b2b64b4825f","slug":"english-is-now-compulsory-subject-in-graduation-for-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में अब छात्रों को तीनों साल पढ़ना होगा ये विषय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों में अब छात्रों को तीनों साल पढ़ना होगा ये विषय
सुभाष सेन/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सभी कॉलेजों में अब छात्रों को तीनों साल अंग्रेजी विषय अनिवार्य कर दिया गया है। रूसा के तहत पहले कॉलेजों में अंग्रेजी विषय पढ़ने की अनिवार्यता नहीं थी। लेकिन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार रूसा प्रणाली अपनाने वाले कॉलेजों में अब नए सत्र से अंग्रेजी अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ना होगा।
विज्ञापन
यूजीसी ने इस संबंध में राज्य के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को नए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि नए सत्र से दाखिला लेने वाले नए छात्रों को अब रूसा प्रणाली के तहत अंग्रेजी को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ने की स्वतंत्रता नहीं होगी। इससे पहले अंग्रेजी विषय पढ़ना है या नहीं, यह छात्र की इच्छा पर निर्भर करता था।
विज्ञापन
नई गाइडलाइंस के अनुसार अब छात्र ऐसा नहीं कर सकेंगे और उन्हें अंग्रेजी कोर विषय के रूप में पढ़नी होगी। उल्लेखनीय है कि रूसा प्रणाली के तहत जब अंग्रेजी अनिवार्य नहीं थी तो हिमाचल के कॉलेजों के छात्रों को दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते समय परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
छात्रों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अंग्रेजी को स्नातक स्तर पर अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा यूजीसी ने नई गाइडलाइन में स्पष्ट कर दिया है कि अब कॉलेज में विज्ञान संकाय के छात्र कला विषयों को नहीं पढ़ सकेंगे।
कॉलेजों में छात्रों की संख्या को देखते हुए शिक्षकों का कार्य बोझ कम हो सकेगा। रामपुर कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. जीआर नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि यूजीसी की नई गाइडलाइन के तहत स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।