{"_id":"5cee3692bdec22074a6af1ec","slug":"engineering-two-new-courses-in-iit-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के दो नए कोर्स शुरू करेगा आईआईटी मंडी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंजीनियरिंग के दो नए कोर्स शुरू करेगा आईआईटी मंडी
Wed, 29 May 2019 01:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 May 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी डाटा साइंस और इंजीनियरिंग में बैचलर प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। अगस्त 2019 से संस्थान दो नए कोर्स, बीटेक इंजीनियरिंग फिजिक्स और बायो इंजीनियरिंग में बीटेक- एमटेक इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री प्रोग्राम शुरू होंगे। इन कोर्स को शुरू करने वाला यह पहला संस्थान बन गया है।
विज्ञापन
यहां विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस, एप्लाइड स्टेस्टिक्स, एप्लाइड मैथेेमेटिक्स, मशीन लर्निंग में प्रशिक्षण मिलेगा। प्रोग्राम का संचालन स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज (एसबीएस) और स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एससीईई) संयुक्त रूप से नए सत्र अगस्त 2019-20 से करेंगे। सबसे पहले डाटा साइंस और इंजीनियरिंग में चार वर्षीय प्रोग्राम शुरू किया है।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के पाठ्यक्रम संयोजक और एसोसिएट प्रॉफेसर डॉ. मनोज ठाकुर ने बताया कि पाठ्यक्रम के अभिन्न अंग लैब्स एंड प्रैक्टिकम छात्रों को शिक्षा का एक व्यापक अनुभव प्रदान करेगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में छात्रों को अगली पीढ़ी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तकनीकी समाधान मुहैया कराने के लिए जरूरी डेटा विज्ञान और इंजीनियरिंग के विभिन्न पहलुओं की पर्याप्त जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। निदेशक प्रो. टिमथी ए गोंजाल्विस ने कहा कि आज हर जगह मौजूद सेंसरों की मदद से मशीनों, संरचनाओं और खुद हमारे बारे में डाटा एकत्र करने का काम बहुत तेजी से हो रहा है। डाटा साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक प्रोग्राम में विद्यार्थियों को बड़े-बड़े डाटा सेट एकत्र करने, प्रॉसेस करने और समझने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।