फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Engineering Three new Courses in Hpu Shimla From this session

एचपीयू में इसी सत्र से शुरू होंगे इंजीनियरिंग के तीन कोर्स

Sat, 20 Apr 2019 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Engineering Three new Courses in Hpu Shimla From this session
फाइल फोटो

एचपीयू में बीटैक के तीन नए कोर्स इसी सत्र से शुरू हो रहे हैं। अब विवि में कुल पांच कोर्स बीटैक के हो गए हैं। इनमें प्रवेश के लिए नौ जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। शिमला, मंडी, हमीरपुर, धर्मशाला के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र होंगे। इन कोर्स में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान का प्रोस्पेक्टस विवि के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया गया है। 

विज्ञापन


यूआईआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चार साल के कोर्स में प्रवेश के समय छात्र को 74,400 रुपये फीस जमा करानी होगी। औसतन कोर्स में सालाना छात्र को 1.20 लाख की फीस देनी होगी। हर कोर्स में 60-60 सीटें भरी जानी हैं। इसमें आरक्षण रोस्टर को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा विदेशी छात्रों, जम्मू-कश्मीर के छात्रों, सिंगल गर्ल चाइल्ड और विवि कर्मचारियों के वार्ड के लिए अलग से सीटें भरी जाएंगी। संस्थान में बीटैक आईटी और बीटैक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स चल रहे हैं। अब यहां पांच कोर्स हो गए हैं। इस सत्र से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन कोर्स शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं में फिजिक्स, मैथ के साथ 50 फीसदी अंकों वाले पात्र

यूआईआईटी के इन पांचों कोर्सों में प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए फिजिक्स और मैथ विषयों के साथ पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसमें सामान्य श्रेणी में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास होनी चाहिए। 

एचपीयू के एडमिशनस पोर्टल पर उपलब्ध है प्रोस्पेक्टस 
शिमला। यूआईआईटी की 2019-20 के बैच में प्रवेश को होने वाली प्रवेश परीक्षा और कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है। आवेदक adnissions.hpushimla.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है शुरू 
विवि के यूआईआईटी में इसी सत्र से तीन नए कोर्स शुरू करने का फैसला ले लिया गया है। मगर अभी तक इन तीन नए कोर्स को पढ़ाने को शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा का कहना है कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही प्रक्रिया पद विज्ञापित कर शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed