फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   engineering students caught cheating in exam

नकल करते पकड़े गए इंजीनियरिंग के छात्र, बनाए केस

Tue, 14 Jun 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
engineering students caught cheating in exam
छह छात्रों को परीक्षा में नकल करते पकड़ा है। - फोटो : Demo Pic

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग के छह छात्रों को वार्षिक परीक्षाओं में नकल करते पकड़ा है। सभी छात्र हमीरपुर से महज 35 से 40 किलोमीटर की दूरी पर एक प्राइवेट कालेज में आठवें सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे थे। सोमवार को यूनिवर्सिटी का विशेष फ्लाइंग स्क्वायड विभिन्न कॉलेजों के निरीक्षण पर था। फ्लाइंग स्क्वायड जिले के एक प्राइवेट कालेज में जा पहुंचा।

विज्ञापन


उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र में बैठे परीक्षार्थियों को चेकिंग के लिए खड़ा करवाया। तलाशी में छह विद्यार्थियों से नकल की भारी सामग्री मिली। नकल करने वाले छात्रों के यूएमसी केस बनाए गए। विवि के निर्देशानुसार सभी प्राइवेट, सरकारी महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट के अलावा ऑब्जर्वर लगाए हैं। बावजूद इसके परीक्षार्थी बड़ी चालाकी से नकल के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। एक जून से शुरू वार्षिक परीक्षाओं में महज 10 दिन में 22 नकल के मामले बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर के एक प्राइवेट कॉलेज में फ्लाइंग स्क्वायड ने छह छात्रों को नकल करते पकड़ा है। सभी छह छात्र बीटेक आठवें सेमेस्टर के थे। यूएमसी केस बनाकर नोटिस जारी कर दिए हैं। अब तक बीटेक के 20, फार्मेसी के 2 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - डा. एनएन शर्मा, डीन एकेडमिक, तकनीकी विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed