{"_id":"5cfa1cb1bdec220742622d2a","slug":"engineering-physics-subject-started-in-iit-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी मंडी में पहली बार इंजीनियरिंग फिजिक्स की पढ़ाई का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईआईटी मंडी में पहली बार इंजीनियरिंग फिजिक्स की पढ़ाई का मौका
Fri, 07 Jun 2019 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में बीटेक प्रोग्राम में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग फिजिक्स की पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। आईआईटी मंडी (हिमाचल प्रदेश) बीटेक में इंजीनियरिंग फिजिक्स प्रोग्राम शुरू कर रहा है। बीटेक करने के बाद विद्यार्थी क्वांटम टेक्नोलॉजी, फोटोनिक्स, नैनो-इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भविष्य बना सकते हैं। खास बात यह है कि इस कोर्स को करने वाले विद्यार्थियों को फिजिक्स और इंजीनियरिंग में एडवांस डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप कुमार के मुताबिक, आईआईटी मंडी का स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज (एसबीएस), स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एससीईई) और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग (एसई) संयुक्त रूप से मिलकर बीटेक में इंजीनियरिंग फिजिक्स प्रोग्राम शुरू करेंगे। इंजीनियरिंग फिजिक्स के प्रयोग से छात्र 21वीं सदी की समस्याओं के निदान करेंगे।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग फिजिक्स बुनियादी विज्ञान और पारंपरिक इंजीनियरिंग के विषयों को एक-दूसरे के नजदीक लाएगा। प्रो. कुमार के मुताबिक, कोर कोर्स में फिजिक्स के बुनियादी क्षेत्रों जैसे कि क्वांटम मैकेनिक्स, कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स के साथ-साथ मैथमेटिक्स व इंजीनियरिंग के बेसिक कोर्स को शामिल किया गया है। दाखिला जेईई एडवांस के स्कोर के आधार पर मिलेगा।
विज्ञापन
एक-दूसरे से मिलते अलग विषयों को पढ़ना जरूरी
आईआईटी मंडी के डीन प्रो. प्रदीप परमेश्वरन के मुताबिक, इंजीनियरिंग के सिद्धांतों और प्रयोगों का बुनियादी आधार फिजिक्स है। इंजीनियरिंग फिजिक्स प्रोग्राम से आपस में जुड़े कई कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। इससे प्योर साइंस व पारंपरिक इंजीनियरिंग के विषयों के बीच नजदीकी बढ़ेगी।