HPSSC: इस दिन होगी एलडीआर क्लर्क की छंटनी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र अभ्यर्थियों को डाक की ओर से अनुक्रमांक भेजे जा चुके हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को डाक से भेजे गए अनुक्रमांक निर्धारित तिथि से पहले प्राप्त नहीं होते हैं।
वह आयोग की वेबसाइट चेक कर आवंटित परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय पर अपना एक नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो और फोटो पहचान प्रमाण पत्र सहित संबंधित परीक्षा केंद्र में उपस्थित हो सकता है।
14 और 15 अक्तूबर को होंगी लिखित परीक्षाएं
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्रुप इंस्ट्रक्टर पोस्ट कोड- 521 की छंटनी परीक्षा 14 अक्तूबर को सुबह दस बजे से 12 बजे तक हमीरपुर और शिमला परीक्षा केंद्रों पर होगी।
इसी तरह लिपिक पोस्ट कोड नंबर 549 की परीक्षा 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जबकि टूरिस्ट इंफोरमेशन ऑफिसर पोस्ट कोड नंबर 558 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक हमीरपुर, शिमला, धर्मशाला और मंडी परीक्षा केंद्रों पर होगी।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पोस्ट कोड की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर किसी कारणवश एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है तो अभ्यर्थी पासपोर्ट साइज के दो फोटो, आधार कार्ड और एक पहचान पत्र की कॉपी लेकर संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकते हैं।