फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eighteen thousand candidates appeared in the Teacher Eligibility Test

प्रदेश में 18 हजार अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 03 Sep 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 03 Sep 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
eighteen thousand candidates  appeared in the Teacher Eligibility Test

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) लिया। नॉन मेडिकल के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 9834, जबकि भाषा टेट को 8287 को रोल नंबर जारी किए थे।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह के सत्र में प्रदेश भर के 46 परीक्षा केंद्रों में नॉन मेडिकल की परीक्षा हुई, जबकि भाषा अध्यापक की परीक्षा 43 केंद्रों में हुई। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि सोमवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिप्रिय तरीके से संचालित की गई।
विज्ञापन


किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई शिकायत बोर्ड को नहीं मिली है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा में टीजीटी आर्ट्स के सर्वाधिक परीक्षार्थी हैं। इसके लिए बोर्ड को 36707 आवेदन मिले हैं, जबकि टीजीटी मेडिकल के 6384, पंजाबी के 463 और उर्दू के 100 आवेदन बोर्ड को मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ सितंबर को सुबह के सत्र में दस से साढ़े 12 बजे तक टीजीटी आर्ट्स टेट लेगा, जबकि सायंकालीन सत्र में दो से साढ़े चार बजे तक मेडिकल टेट होगा।


नौ सितंबर को सुबह के सत्र में दस से साढ़े 12 बजे तक पंजाबी और सायंकालीन सत्र दो से साढ़े चार बजे तक उर्दू टेट होगा। इन परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड मंगलवार को रोल नंबर जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed