फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eighteen new assistant professors appointed in govt college hp

कॉलेजों को मिले फिजिक्स के 18 नए असिस्टेंट प्रोफेसर

Tue, 19 Jun 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Jun 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
 eighteen new assistant professors appointed in govt college hp

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में राज्य लोकसेवा आयोग की सिफारिशों पर फिजिक्स विषय में 18 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के साथ ही कॉलेज भी अलॉट कर दिए हैं।

विज्ञापन


अनुबंध आधार पर नियुक्त हुए इन शिक्षकों को 21,600 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग से जारी आदेशों के तहत राधा रमण गौतम को सरस्वती नगर (शिमला), वीरेंद्र प्रताप सिंह को नेरवा, श्याम लाल गुप्ता को बासा (मंडी), सोहन

लाल को हरीपुर (मनाली), राकेश शर्मा को शिलाई, विकास ठाकुर को सरकाघाट, राकेश शर्मा को पांगी, सुनील कुमार को बंजार, घनश्याम को झंडूता, नवीन कुमार को ढलियारा, कपिल सूद को
विज्ञापन


धर्मपुर (मंडी), रजनीश कुमार को अंब, कुमारी सीमा को नूरपुर, दीपक कुमार को तीसा, नरेश कुमार धीमान को सुजानपुर, दिवाकर को इंदौरा, प्रदीप कुमार को सुन्नी और अंजना देवी को घुमारवीं कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार असिस्टेंट प्रोफेसर बदले

 eighteen new assistant professors appointed in govt college hp

शिक्षा विभाग ने नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति देने के साथ ही फिजिक्स विषय के चार असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादले भी कर दिए हैं। अलका को नूरपुर से देहरी, राजेश भारद्वाज को कुंडिया से पालमपुर, नरेंद्र कुमार को

धर्मपुर से नालागढ़ और मुकेश कुमार को सरकाघाट से हमीरपुर कॉलेज के लिए स्थानांतरित किया है। इसके अलावा कुकुमसेरी व सरकाघाट कॉलेज से फिजिक्स विषय के दो असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को स्थानांतरित कर झंडूता और तीसा कॉलेज को दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed