{"_id":"5824a9774f1c1bf77eb3a394","slug":"education-subject-started-from-next-session-in-govt-colleges-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के बड़े कॉलेजों में अगले साल से शुरू होगा एजूकेशन विषय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश के बड़े कॉलेजों में अगले साल से शुरू होगा एजूकेशन विषय
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में अगले शैक्षणिक सत्र से एजूकेशन विषय शुरू होगा। वीरवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने अंडर ग्रेजुएशन में एजूकेशन विषय शुरू करने को मंजूरी दे दी है। फिलहाल 4000 विद्यार्थियों की संख्या वाले कॉलेजों में एजूकेशन विषय शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
भविष्य में अन्य कॉलेजों में भी यह विषय शुरू होगा। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं को पास करने के लिए बेहतर नींव उपलब्ध होगी। डिग्री कॉलेजों में एजूकेशन विषय शुरू होने से भविष्य में स्कूलों में बेहतर शिक्षक मिल सकेंगे। तीन साल तक कॉलेजों में एजूकेशन करने के बाद विद्यार्थी बीएड कर इस विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
पांच साल तक एजूकेशन पढ़ने से विद्यार्थियों की शिक्षा का दायरा बढ़ेगा। वर्तमान में अंडर ग्रेजुएशन में अन्य विषय पढ़ने के बाद विद्यार्थी बीएड करते हैं। ऐसे में उन्हें सिर्फ दो साल साल एजूकेशन विषय की शिक्षा मिलती है। कालेजों में अगले साल से एजूकेशन विषय शुरू होने से विद्यार्थी पांच साल तक इस विषय में निपुण होंगे।
विज्ञापन