फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education subject in government colleges of himachal pradesh

कॉलेजों में एजूकेशन भी होगा अब अलग विषय

Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
education subject in government colleges of himachal pradesh

अब प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में एजूकेशन को अलग विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से मिले आदेशों पर एचपीयू ने इस विषय का सिलेबस तैयार कर बोर्ड ऑफ स्टडीज और फैकल्टी ऑफ एजूकेशन से मंजूर करवा दिया है। अब इसे विवि की एकेडमिक काउंसिल और ईसी में ले जाने के बाद ईसी से अंतिम मंजूरी को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


एजूकेशन विषय को इसी सत्र से प्रदेश के तीन कॉलेजों कुल्लू, मंडी और धर्मशाला में शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद अन्य कॉलेजों में भी इसे शुरू कर दिया जाएगा। यूजी कोर्स में एजूकेशन को राजनीति शास्त्र, इतिहास की तरह अलग विषय के रूप में पढ़ाए जाने से शिक्षा विषय को अलग से महत्व मिलेगा।
विज्ञापन


इससे इस विषय उच्च शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। इसके साथ ही एजूकेशन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं को भी इससे लाभ मिलेगा। बीते दिन डीन एजूकेशन प्रो. सुदर्शना राणा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक से सिलेबस को मंजूरी दिलवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को फैकल्टी ऑफ एजूकेशन की बैठक में भी इसे मंजूरी दे दी है। अब मामला अकादमिक काउंसिल और उसके बाद ईसी से मंजूरी को भेजा जाना बाकी है। बैठक में विवि पीजी सेंटर में चलाए जा रहे पीजी डिप्लोमा इन अडल्ट एजूकेशन और पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के रिवाइज्ड सिलेब्स को भी मंजूरी दे दी गई है।


विवि के शिक्षा संकाय की डीन प्रो. सुदर्शना राणा ने माना कि सरकार के आदेशों के मुताबिक सिलेबस तैयार कर इसे मंजूर करवा दिया गया है। इस विषय को पढ़ाए जाने से विषय का महत्व बढ़ेगा और छात्र इसमें अधिक रुचि लेंगे, उनके लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed