फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education department extended admission date for 11th and 12th class

हजारों छात्रों को राहत, अब 11वीं-12वीं में इस दिन तक ले सकेंगे प्रवेश

Thu, 10 May 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/किहार (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/किहार (चंबा) Updated Thu, 10 May 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
education department extended admission date for 11th and 12th class

जमा एक और जमा दो में प्रवेश लेने वाले हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा निदेशालय ने बड़ी राहत दी है। अब छात्र-छात्राएं 21 मई तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय से बुधवार को जारी आदेशों के मुताबिक दस रुपये की लेट फीस के साथ प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


निर्धारित तारीख के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बारे में अमर उजाला ने छात्रों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने जमा एक व जमा दो कक्षा में प्रवेश की तिथियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग कार्यालय चंबा में भी अधिसूचना पहुंच चुकी है। विभाग ने साफ कहा है कि 21 मई के बाद किसी भी छात्र या छात्रा को जमा एक व दो में प्रवेश नहीं किया जाएगा। इसके बाद देरी व लापरवाही के लिए स्कूली छात्र-छात्राएं स्वयं जिम्मेवार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को नहीं मिल सका प्रवेश

education department extended admission date for 11th and 12th class

गौरतलब है कि दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सैकड़ों छात्र-छात्राएं बीते दिनों प्रवेश के लिए सरकारी स्कूलों में पहुंच रहे थे। लेकिन प्रवेश प्रक्रिया तीस अप्रैल तक ही थी। ऐसे में छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल सका।

इसके चलते उनका भविष्य दांव पर था। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग ने इस बारे में निदेशालय को सूचित किया। जहां से प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी गई। उधर, उच्च शिक्षा विभाग कार्यालय चंबा के अधीक्षक ग्रेड-1 अरविंद शर्मा नेे बताया कि इस बारे में समस्त स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

दस रुपये की लेट फीस के साथ 21 मई तक प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित तारीख के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।-उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed