{"_id":"5d0e5a6c8ebc3e3f4100b32d","slug":"education-department-changed-summer-closing-school-vacation-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव, स्कूलों में इस दिन से होंगी छुट्टियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव, स्कूलों में इस दिन से होंगी छुट्टियां
Sat, 22 Jun 2019 10:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के ग्रीष्मकालीन जिलों में गर्मियों की छुट्टियों में कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते बदलाव किया है। हालांकि यह बदलाव नए सत्र के शुभारंभ पर ही किया जाना था, लेकिन कोड ऑफ कंडक्ट लगने के कारण छुट्टियों में बदलाव नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में शिक्षा विभाग द्वारा किए गए बदलाव के चलते अब सरकारी स्कूलों में समर क्लोजिंग स्कूल 26 जून से बंद होंगे और 31 जुलाई के बाद खुलेंगे। इसके बाद पहली अगस्त को ही सभी सरकारी स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन
पुरानी समयसारिणी के अनुसार स्कूलों में 25 जून से 30 जुलाई तक छुट्टियां होती थीं। इसके बाद 31 जुलाई को विद्यार्थियों सहित शिक्षक स्कूल पहुंचते थे। लेकिन, शिक्षा विभाग ने जुलाई माह के एक दिन के हाजरियों, तनख्वाह सहित अन्य मसलों के हिसाब किताब से छुटकारा पाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
कार्यकारी उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी ने बताया कि छुट्टियों में बदलाव के निर्देश प्रदेश के ग्रीष्मकालीन जिलों के लिए निदेशालय शिमला से हुए हैं। इसके चलते ऊना सहित अन्य जिलों के सभी स्कूलों में अब 26 जून से ही गर्मियों की छुट्टियां होंगी और पहली अगस्त को जिला के सभी स्कूल खुलेंगे।