{"_id":"5fae77f399153e2b955d69ff","slug":"education-board-has-declared-the-result-of-two-marks-improvement-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया जमा दो अंक सुधार परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया जमा दो अंक सुधार परीक्षा का परिणाम
Fri, 13 Nov 2020 05:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Nov 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर 2020 में ली गई राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत जमा-दो कक्षा की अंक सुधार की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कुल 850 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 514 परीक्षार्थियों की परीक्षा परिणाम इंप्रूव हुआ। इसके अलावा 120 परीक्षार्थियों का परिणाम पीआरएस रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करना है, वह अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन 27 नवंबर तक 500 रुपये प्रति विषय पुनर्मूल्यांकन शुल्क और 400 रुपये प्रति विषय पुनर्निरीक्षण शुल्क की दर से आवेदन कर सकते हैं। कोई भी आवेदन पत्र ऑफलाइन मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन