फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education board declared kangra bank recruitment result

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भर्ती का रिजल्ट घोषित, क्लिक कर देखें यहां

Fri, 22 Sep 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Sep 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
education board declared kangra bank recruitment result

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जुलाई माह में केसीसी बैंक के 216 पदों पर भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम वीरवार देर शाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने बैंक में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड तीन, जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर ग्रेड तीन और क्लर्क, ट्रेंड सचिव और कंप्यूटर आपरेटर के पदों की भर्ती के लिए आठ, नौ और 23 जुलाई को सूबे में लिखित परीक्षा ली थी।

विज्ञापन

परिणाम जारी है..

education board declared kangra bank recruitment result

शिक्षा बोर्ड ने एक लाख 26 हजार 164 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे। इनमें से एक लाख दस हजार 688 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था।

वीरवार देर शाम को शिक्षा बोर्ड ने केेसीसी बैंक के 216 पदों के लिए 731 सफल उम्मीदवारों की सूची केसीसी बैंक प्रबंधन को भेज दी। बैंक प्रबंधन अब सफल उम्मीदवारों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करेगा।

परिणाम जारी है..

education board declared kangra bank recruitment result

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 216 पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा के परिणाम पर लगाई रोक हटा दी। रोक हटते ही वीरवार शाम को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया।

कोर्ट ने इस मामले में अपने  स्थगन आदेशों में संशोधन करते हुए बैंक को यह छूट दे दी कि वह इन पदों पर नियुक्ति तो दे सकता है लेकिन सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति याचिकाओं पर होने वाले अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।।

विज्ञापन

परिणाम जारी है..

education board declared kangra bank recruitment result

मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। हाईकोर्ट ने छह जुलाई को लिखित परीक्षा से दो दिन पहले परिणाम पर रोक लगा दी थी। हालांकि, लिखित परीक्षा पर रोक नहीं लगाई थी। 

इस मामले में हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किए थे कि परिणाम केवल कोर्ट की ही इजाजत से जारी होगाकार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने अपने आदेशों में यह स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेशों का उल्लेख नियुक्ति पत्रों में विशेष तौर पर अंकित किया जाए।

परिणाम जारी है..

education board declared kangra bank recruitment result

दायर याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि केसीसी बैंक भर्ती परीक्षा आरबीआई के नियमों को दरकिनार कर आयोजित की गई।

आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक अगर किसी बैंक की नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) 12 फीसदी से ज्यादा है तो वह बैंक न तो कोई नई शाखा खोल सकता है और न ही कोई नई भर्ती कर सकता है।

परिणाम जारी है..

education board declared kangra bank recruitment result

आरोपों के अनुसार वर्तमान में केसीसी बैंक की एनपीए 15.29 फीसदी है। ऐसे में नई भर्ती करना कानूनी तौर पर गलत है।

परिणाम जारी है..

education board declared kangra bank recruitment result

इसके अलावा पहले से ही रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी ने आदेश जारी कर रखा है कि केसीसी बैंक से जुड़ी कोई भी भर्ती आईबीपीएस, अधीनस्थ चयन बोर्ड या राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। लेकिन इस आदेश को भी नजरअंदाज कर भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed