{"_id":"5d31785c8ebc3e6cee20afde","slug":"dr-ys-parmar-horticulture-university-and-agriculture-university-palampur-in-top-twenty-institutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के टॉप-20 संस्थानों में शुमार हुए पालमपुर, नौणी विवि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
देश के टॉप-20 संस्थानों में शुमार हुए पालमपुर, नौणी विवि
Fri, 19 Jul 2019 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वाणिकी विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वाणिकी विश्वविद्यालय देश की टॉप-20 विवि में शामिल हो गए हैं। दोनों विश्वविद्यालयों ने पिछले साल के मुकाबले रैंकिंग में खासा सुधार किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की साल 2018 के लिए कृषि विश्वविद्यालयों में जारी रैंकिंग में पालमपुर विवि का 11वां, जबकि नौणी विवि का 12वां स्थान है।
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले नौणी विवि ने कामकाज में खासा सुधार करते एक साल में सीधे 27 पायदान की छलांग लगाई है। इसी का नतीजा है कि पिछले साल नौणी विवि की देश में रैंकिंग 39 थी, जो इस बार 12 हो गई है। वहीं पालमपुर कृषि विवि ने भी पिछले साल के मुकाबले आठ पायदान ऊपर चढ़कर सूची में 11वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल देश के 60 कृषि विवि में पालमपुर विवि का 19वां स्थान था।
विज्ञापन
कृषि, बागवानी और वाणिकी के क्षेत्र के विश्वविद्यालयों की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद हर साल रैंकिंग जारी करती है। राज्य में कृषि, बागवानी और वाणिकी के क्षेत्र में दो विवि काम कर रही हैं। हालांकि, पिछले साल टॉप-20 में पालमपुर विवि का ही नाम था, जबकि इस साल दोनों ही विवि टॉप-20 में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
शोध और कामकाज पर दिया जाता है ध्यान
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद विवि की रैंकिंग जारी करने के लिए उसके कामकाज सहित शोध, शिक्षा की गुणवत्ता सहित विवि में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं सहित अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखा जाता है।