{"_id":"575ac93c4f1c1b17489c5df7","slug":"download-bed-admit-card-from-hpu-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा 2016 के लिए विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आवेदनकर्ता छात्र विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने कहा कि 16 जून को प्रदेशभर के 26 परीक्षा केंद्रों में करवाई जा रही इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के रोलनंबर साइट पर उपलब्ध हैं, जिन्होंने तय तिथि के भीतर आनलाइन प्रवेश फार्म, तय फीस जमा की हो।
विज्ञापन
साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा में जमा की है। अभ्यर्थी को डाउनलोड किए एडमिट कार्ड की प्रति को परीक्षा केंद्र में साथ लेकर आना होगा। यदि साइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध न हो तो और छात्र ने बाकायदा प्रवेश फार्म समय से जमा करवाए हो तो छात्र विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा में स्वयं या टेलीफोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन