{"_id":"588c95344f1c1ba333cf77dd","slug":"dled-second-phase-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग इस दिन से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग इस दिन से
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) कोर्स 2016-18 में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के 12 डाइट (जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान) में खाली सीटों को भरने के लिए यह काउंसलिंग होगी। इसके लिए अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर पांच फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पहले चरण की काउंसलिंग के बाद प्रदेश के सरकारी डाइट में 1800 में से 952 सीटें खाली रह गई हैं। इसके लिए शिक्षा बोर्ड दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू कर रहा है। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण जिन 1739 अभ्यर्थियों ने पहले चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था, वे भी दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का पहले चरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवंटित संस्थान में उन्होंने प्रवेश नहीं लिया है। वे भी दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया ने दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी पांच फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए इच्छा के अनुसार विभिन्न डाइट को चुनना होगा। इसके इसके बाद अभ्यर्थी के अंक और डाइट की वरीयता के आधार पर संस्थानों का आवंटन किया जाएगा। डीइएलएड सीइटी-2016 के निर्धारित अंकों में पांच प्रतिशत छूट पाने वाले 1479 अभ्यर्थी को संबद्धता प्राप्त डाइट में स्थान देने के लिए शिक्षा बोर्ड दूसरे चरण के काउंसलिंग के बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग करवाई जाएगी।