फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dl Ed. seats are still vacant after five rounds of counseling

डीएलएड में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे युवा

Tue, 12 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 12 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Dl Ed. seats are still vacant after five rounds of counseling

प्रदेश में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) कोर्स के लिए प्रदेश के युवा खासी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि डीएलएड के सत्र 2015-17 के लिए पांच बार काउंसलिंग करने के बाद भी विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों में करीब 54 सीटें खाली रह गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड में प्रवेश के लिए एंट्रेंस अंकों के आधार पर काउंसलिंग की। इसमें पहले चार बार काउंसलिंग करने के बाद भी 29 निजी शिक्षण संस्थानों में सब्सिडाइज और नॉन सब्सिडाइज की करीब 488 सीटें खाली रह गईं थीं। इन्हें भरने के लिए बोर्ड ने पांचवें चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन मांगे। लेकिन, प्रदेश भर से केवल 434 अभ्यर्थियों ने ही इसके लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि डीएलएड के 2015-17 बैच के लिए पांचवें चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से ऑथोराइजेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके संबंधित शिक्षण संस्थानों में 16 जुलाई तक एडमिशन ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed