{"_id":"5b77c7b642c792464d1ba653","slug":"divyang-students-apply-online-for-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिव्यांग विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और दिव्यांग विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल खोल दिया है। इसके लिए पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
2018-19 की प्री-मैट्रिक (अल्पसंख्यक) पोस्ट मैट्रिक (अल्पसंख्यक), मैरिट-कम-मीनस और प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति की योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन को www.minorityaffairs.gov.in के माध्यम से आवेदन किया जाना है।
विज्ञापन
इससे संबंधित जानकारी और पात्रता से संबंधित ब्योरा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। तय समय सीमा के भीतर छात्रवृत्ति के लिए नए और पुराने रिन्यूअल के लिए भी आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
उप निदेशक उच्च शिक्षा शिमला राजेश्वरी बत्ता ने जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों को जारी दिशा निर्देशों में साफ किया है कि वे तय तिथि से पूर्व अपने को नेशनल पोर्टल पर पंजीकृत करवाना होगा। वहीं उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपने स्कूल के इन श्रेणियों के तहत पात्र विद्यार्थियों से आनलाइन आवेदन करवाना सुनिश्चित करना होगा।
21 अगस्त तक कॉलेजों में यूजी कोर्स में प्रवेश का विवि ने दिया मौका
शिमला। विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए एक और मौका दिया है। कुलपति की मंजूरी के बाद विवि के कुलसचिव ने प्रदेश भर में विवि से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि सीबीएसई की जमा दो की अनुपूरक परीक्षा कि परिणाम घोषित किए जाने के बाद इसमें पास हुए छात्र अब 21 अगस्त तक कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे।