बैडमिंटन में मंडी की दिव्या दुग्गल और सोलन के सौरव चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोर स्टेडियम ऊना में 62वीं सीनियर और जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सोलन के सौरव पंडियार और मंडी की दिव्या दुग्गल विजेता बने। अंडर-19 वर्ग में शिमला का दबदबा रहा। शिमला के कर्ण नेगी तथा ऋतिका शर्मा चैंपियन रहे।
समापन समारोह की अध्यक्षता एमसीडी फार्मा के प्रबंध निदेशक एसएल सिंघला ने की। पुरुष वर्ग में सोलन के सौरव पंडियार ने ऊना के कर्ण चौधरी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
महिला एकल मुकाबले में मंडी की दिव्या दुग्गल विजयी रहीं। शिमला की ऋतिका शर्मा घायल हो जाने के कारण मुकाबले से हट गईं। डबल मुकाबलों में सोलन के स्पर्श श्रीवास्तव और तरुण पांतरी विजेता बने।
इस जोड़ी ने सोलन के सौरव पंडियार और योगेश चौहान को हराया। महिलाओं के डबल मुकाबले में मंडी की दिव्या दुग्गल और साक्षी चंदेल जीते। इस जोड़ी ने छवि ठाकुर और कीर्ति चतुर्वेदी की जोड़ी को हराया।
अंडर-19 वर्ग में ये बने विजेता
लड़कों के अंडर-19 वर्ग का फाइनल शिमला के कर्ण नेगी और गगन ग्रोवर के बीच हुआ। इसमें कर्ण नेगी विजयी रहे। लड़कियों के अंडर-19 मुकाबले में शिमला की ऋतिका शर्मा ने कांगड़ा की एंजलिका डेविड को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी।
लड़कों के अंडर-19 डबल मुकाबले में ऊना के हरप्रीत और साहिल चैंपियन बने। लड़कियों के अंडर-19 डबल मुकाबले में शिमला की प्रांजल चौहान और सहजल चौहान की जोड़ी चैंपियन बनीं। अंडर-19 मिश्रित में शिमला के धर्मेंद्र ठाकुर और सहजल चौहान चैंपियन बने।
समक्ष धालटा और कोंपल जिंटा की जोड़ी को पराजित किया। प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र शर्मा, आयोजन सचिव दीपक कुमार और विश्वनाथ मनकोटिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 140 से अधिक मैच खेले गए। विजेताओं में से नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन होगा।