फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute over junior office assistant recruitment in HPU Shimla

HPU: भर्ती में गोलमाल, इंटरव्यू लिस्ट से गायब कैंडीडेट फाइनल रिजल्ट में सिलेक्ट

Sun, 10 Sep 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Sep 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
dispute over junior office assistant recruitment in HPU Shimla

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) भर्ती नतीजों पर विवाद हो गया है। ये नतीजे बीते शुक्रवार को ही घोषित किए थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि चार उम्मीदवारों का साक्षात्कार सूची में नाम शामिल नहीं था जबकि चयनित सूची में उन्हें नौकरी दे दी गई।

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद एचपीयू इसे तकनीकी खामी मान रहा है जबकि अभ्यर्थी इसे चहेतों को बैकडोर एंट्री बता रहे हैं। सवाल उठाया जा रहा है कि यदि साक्षात्कार के लिए सूची तैयार करते समय कंप्यूटर में किसी तकनीकी खामी से इन चार के नाम शामिल नहीं हो पाए थे, तो एचपीयू ने इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया।
विज्ञापन


गुपचुप तरीके से बीते शुक्रवार को इन्हें साक्षात्कार के लिए कैसे बुला लिया गया जबकि बीते फरवरी माह से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया की हर जानकारी को एचपीयू वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

dispute over junior office assistant recruitment in HPU Shimla

उल्लेखनीय है कि एचपीयू ने 18 अगस्त 2017 को साक्षात्कार के लिए सूची सार्वजनिक की थी। इसमें सामान्य वर्ग के 38, सामान्य वर्ग बीपीएल के 9, जनरल वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के 3, अनुसूचित जाति यूआर के 15, एससी बीपीएल के 3 जबकि एससी पीडब्ल्यूडी के दो पदों के लिए एक, एसटी यूआर के छह, ओबीसी यूआर के 15, ओबीसी बीपीएल के 4 पदों पर भर्ती होनी थी। 

जेओए आईटी की भर्ती प्रक्रिया में चार ऐसे नाम शामिल हैं, जो चयनित हुए मगर साक्षात्कार सूची में इनका नाम नहीं था। इसमें दो वर्ग में यह गड़बड़ी होने के आरोप लग रहे हैं। जनरल बीपीएल में एक और अनुसूचित जाति (यूआर) में ऐसे तीन अभ्यर्थी हैं।

शंका हो तो आरटीआई से लें जानकारी

dispute over junior office assistant recruitment in HPU Shimla

एचपीयू के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने माना कि साक्षात्कार सूची में कुछ उम्मीदवार शामिल नहीं हो पाए थे। रिजल्ट कंपाइल करते समय यह गलती हुई थी, जिसके बाद जांच कमेटी बनाई गई और दो वर्ग के 14 अभ्यर्थियों के लिए आठ सितंबर को अलग से साक्षात्कार करवाए गए।

जनरल बीपीएल के 4, एससी (यूआर) के 10 पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। उसके बाद पूरी पारदर्शिता से चयनित उम्मीदवारों की सूची बनाई गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी को शंका हो तो वे आरटीआई आवेदन कर लिखित परीक्षा की मेरिट, ओएमआर शीट और साक्षात्कार की मेरिट एचपीयू से ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed