फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Disha and Aarushi of Shimla won the title of Junior Chef

शिमला की दिशा और आरुषि ने जीता जूनियर शेफ का खिताब

Thu, 14 Nov 2019 07:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Disha and Aarushi of Shimla won the title of Junior Chef
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) और हिम आंचल शेफ एसोसिएशन की ओर से वीरवार को होटल होली-डे होम में शेफ प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले करवाया गया। प्रदेश भर के 29 युवा शेफ ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर शिमला के पोर्टमोर स्कूल की दिशा कायथ और ताराहाल स्कूल की आरुषि रतन ने स्वर्ण पदक हासिल कर जूनियर शेफ का खिताब जीता।

विज्ञापन


आधुनिक पब्लिक स्कूल धर्मशाला की अग्रिमा कपूर और सेंट एडवर्ड स्कूल के अविश भारद्वाज को रजत पदक, एडवर्ड स्कूल के प्रभगुण सिंह और डीएवी न्यू शिमला के हर्षल शर्मा को कांस्य पदक मिला। जेसीबी स्कूल न्यू शिमला की ईशानी ठाकुर को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। ऑकलैंड स्कूल की जाह्नवी नागपाल और हमीरपुर के पार्थ बंटा को लिटल शेफ के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा ऑकलैंड स्कूल की इपशिता ठाकुर और अवर लेडी ऑफ द स्नो स्कूल कुल्लू के रूथ बरजो को रजत पदक , सेंट एडवर्ड स्कूल के वीएस सिंह और गुरारपित सिंह को कांस्य पदक से नवाजा गया। डीएवी पब्लिक स्कूल सोलन की सारांगा लांबा और रूट्स स्कूल मनाली की ईशिता ठाकुर को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। हिम आंचल शेफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी और पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक डॉ. कुमुद सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सराहे पर्यटन निगम के प्रयास
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने एचपीटीडीसी और हिम आंचल शेफ एसोसिएशन की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल के परंपरागत व्यंजनों को नई पहचान दिलाने के लिए यह प्रयास प्रशंसनीय है। पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि भविष्य में भी निगम इस प्रकार के आयोजन करवाता रहेगा, ताकि स्कूली छात्र पहाड़ी व्यंजन बनाने के अपने शौक को व्यवसाय में तबदील कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed