{"_id":"5ef4c9da8ebc3e4342527173","slug":"directorate-of-education-issued-directives-in-himachal-to-start-admission-in-11th-and-12th-grades","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 11वीं और 12वीं कक्षा में 10 जुलाई तक दाखिले करने के निर्देश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में 11वीं और 12वीं कक्षा में 10 जुलाई तक दाखिले करने के निर्देश
Thu, 25 Jun 2020 09:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी कर 10 जुलाई तक 11वीं और 12वीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को ऑनलाइन माध्यमों से दाखिले करने को कहा गया है। जहां ऑनलाइन दाखिले संभव नहीं है, वहां अभिभावक स्कूल आकर अपने बच्चों के दाखिले करवा सकते हैं। हाल ही में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
ऐसे में जो छात्र 10वीं में पास हुए हैं वे 11वीं कक्षा में दाखिला ले सकते हैं। इसके साथ ही जो छात्र इस बार दसवीं कक्षा में फेल हुए हैं, वे 10 जुलाई तक दसवीं कक्षा में अपना दाखिला करवा सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने पहले से 12वीं कक्षा में जिन छात्रों कि अभी इनरोलमेंट नहीं हुई है, उन छात्रों की इनरोलमेंट करने के निर्देश स्कूलों को दिए हैं।
विज्ञापन