{"_id":"577b405c4f1c1b6c697faf3e","slug":"diploma-in-elementery-education-test-on-10th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार देंगे डीएलएड प्रवेश परीक्षा, यहां मिलेंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10 हजार देंगे डीएलएड प्रवेश परीक्षा, यहां मिलेंगे एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) शैक्षणिक सत्र-2016-18 के लिए प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में 60 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश भर से करीब 10 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। बोर्ड ने परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भर में 11 से एक बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट से डीएलएड सीईटी-2016 में जाकर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ वर्थ डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
12 सरकारी और 29 निजी संस्थान
स्कूल शिक्षा बोर्ड से डीएलएड के प्रशिक्षण के लिए प्रदेश भर में 12 सरकारी डाइट संचालित की जा रही हैं, जबकि 29 प्राइवेट संस्थानों में भी डीएलएड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन सभी संस्थानों में करीब 3000 से अधिक सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग करके प्रवेश दिया जाता है।