फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   diploma in elementary education compulsory for teaching in schools

अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने के लिए करनी पड़गी ये डिग्री

Sat, 19 Aug 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Aug 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
diploma in elementary education compulsory for teaching in schools

केंद्र सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) करना अनिवार्य कर दिया है। पहली से पांचवीं तक पढ़ाने के लिए बीएड करने वाले शिक्षक मान्य नहीं होंगे। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन ऑनलाइन होगा। इन सर्विस शिक्षकों को यह डिप्लोमा करने के लिए सिर्फ 4500 रुपये की फीस चुकानी होगी। स्ट

विज्ञापन


डी मैटेरियल शिक्षकों को ऑनलाइन मुहैया करवाया जाएगा। जो शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सकते उन्हें 1500 रुपये की दूरदर्शन की डिश खरीदनी होगी। दूरदर्शन के एजूकेशन चैनल के माध्यम से यह शिक्षक पढ़ाई कर सकेंगे। मार्च 2019 तक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करने वाले शिक्षकों की नौकरी को समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा के अधिकार के संशोधन बिल 2017 में प्राइवेट स्कूलों में पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं को अप्रशिक्षित शिक्षक डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन किए बिना नहीं पढ़ा सकेंगे। इन शिक्षकों ने बेशक बीएड की हो लेकिन प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए डीएलएड ही अनिवार्य होगा। प्रदेश के कई प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं को बीएड करने वाले शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि बीएड करने वाले शिक्षक सिर्फ छठी से आगे की कक्षाओं को ही पढ़ा सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस संदर्भ में संसद में बिल भी पास कर दिया है। उधर, केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर प्राइवेट स्कूलों कोे इस संदर्भ में अवगत करवाने को कहा है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

डिप्लोमा करने को ऑनलाइन पंजीकरण

diploma in elementary education compulsory for teaching in schools

डीएलएड करने के लिए अप्रशिक्षित शिक्षकों को एनआईओएस पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करवाना होगा। 16 अगस्त से 15 सितंबर तक पंजीकरण होगा। जो शिक्षक निर्धारित तारीख तक पंजीकरण नहीं करवाएंगे, उनकी नौकरी जाना तय है।

जमा दो में चाहिए 50 फीसदी अंक
शिमला। डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन करने के लिए जमा दो कक्षा में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। जिन शिक्षकों के जमा दो में 50 फीसदी से कम अंक हैं। वह शिक्षक रि-अपेयर का पेपर देकर अपने अंक बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे शिक्षकों को भी पंजीकरण करवाना होगा। इन्हें डीएलएड में प्रोविजनल एडमिशन मिलेगी। 

सरकारी शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स
शिमला। सरकारी स्कूलों में जिन शिक्षकों ने डीएलएड नहीं किया है और वह बीएड पास हैं तो उन्हें छह माह का विशेष ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा। वीरवार को नोएडा में हुई एनआईओएस की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed