फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala: Examination of corona positive students will be held on July 12 at 11 am

धर्मशाला: 12 जुलाई को सुबह 11 बजे होगी कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों की परीक्षा

Tue, 06 Jul 2021 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 08:07 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की हिंदी और 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा करवाई थी। जबकि अन्य परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके चलते कुछ छात्र कोरोना संक्रमित होने के कारण इन परीक्षाओं को नहीं दे पाए थे।

विज्ञापन
Dharamshala: Examination of corona positive students will be held on July 12 at 11 am
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12 जुलाई को कोविड पॉजिटिव विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा सुबह 11 से दो बजे तक होगी। बोर्ड मुख्यालय में होने वाली इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने साथ 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थी इस बारे में बोर्ड को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की हिंदी और 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा करवाई थी। जबकि अन्य परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके चलते कुछ छात्र कोरोना संक्रमित होने के कारण इन परीक्षाओं को नहीं दे पाए थे। बोर्ड प्रबंधन ने अब इन छात्रों को इस परीक्षा को देने का एक मौका दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड प्रबंधन 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक विशेष परीक्षा करवाने जा रहा है। इसमें कोरोना संक्रमित होने के कारण परीक्षा देने से वंचित रहे छात्र हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए छात्रों को 13 अप्रैल को हुई परीक्षा के दौरान अपना कोरोना पॉजिटिव होने का कोई वैद्य प्रमाण पत्र देना होगा, उसके बाद ही उन्हें परीक्षा हाल में बैठने की अनुमति प्रदान की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि संबंधित छात्र नौ जुलाई तक बोर्ड को ई-मेल के माध्यम से भी अपने कोरोना संक्रमित होने की सूचना भेज सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थी को कोविड रिपोर्ट मेल करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed