फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dharamshala college won women's inter college kabaddi championship

महिला इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियन ट्रॉफी पर धर्मशाला कॉलेज का कब्जा

Sat, 23 Sep 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Sep 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
dharamshala college won women's inter college kabaddi championship

राजधानी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में तीन दिन से चल रही एचपीयू की इंटर कॉलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज की टीम विजेता बनी। शनिवार को धर्मशाला कॉलेज की टीम ने फाइनल मुकाबले में बिलासपुर कॉलेज की टीम को 33-28 से पराजित किया और विजेता खिताब पर कब्जा जमाया। 

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में सुंदरनगर एमएलएसएम की टीम तीसरे स्थान पर रही। ऊना कॉलेज की टीम प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा निदेशक प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर धर्मशाला कॉलेज की विजेता टीम और उपविजेता रही बिलासपुर कॉलेज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में चैक गणराज्य की डा. घोष भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। 
विज्ञापन



कॉलेज प्राचार्या प्रो. दीक्षा मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विवि से आए पर्यवेक्षक गोपाल और कॉलेज शिक्षकों की पूरी टीम को बधाई दी। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में धर्मशाला कॉलेज की टीम ने ऊना कॉलेज की टीम को मात दी, जबकि बिलासपुर कॉलेज ने सुंदरनगर एमएलएसएम कॉलेज की टीम को 41-28 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। धर्मशाला ने हमीरपुर कॉलेज की टीम को 33-28 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला कॉलेज में 26 सितंबर से युवा महोत्सव

dharamshala college won women's inter college kabaddi championship

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सौजन्य से आयोजित किए जाने वाले युवा महोत्सव ग्रुप टू का आयोजन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 26 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। प्राचार्य सुनील मेहता ने बताया कि महोत्सव में इस बार राज्य के 50 से ज्यादा महाविद्यालय भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 सितंबर को सुबह 10 बजे डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा करेंगे। समापन शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा करेंगे। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था कॉलेज में ही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed