फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamsala college where Bollywood filmstar Dev Anand and singer Mohit Chauhan studied

इस कॉलेज ने दिए देवानंद और मोहित चौहान जैसे सितारे

Thu, 16 Jun 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 16 Jun 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
Dharamsala college  where Bollywood filmstar Dev Anand and singer Mohit Chauhan studied
धर्मशाला कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला कॉलेज ने सदाबहार अभिनेता रहे देवानंद के अलावा कई डॉक्टर और अधिकारी दिए हैं। धर्मशाला कॉलेज एमबीए के स्कालर निकालने की मशीन बन गया है। एमबीए की गुणवत्ता के चलते पूरे हिमाचल से छात्रों में धर्मशाला में पढ़ने की होड़ लगी रहती है।

विज्ञापन


यही नहीं, यहां दुर्गम क्षेत्रों पांगी, लाहौल स्पीति और किन्नौर से छात्र पढ़ने आते हैं। छुट्टियों में धर्मशाला कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन


कॉलेज के टापर
मेरिट के आधार पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने जिला भर के कॉलेजों में विशेष स्थान बनाया है। कॉलेज की बीकॉम छात्रा तनुजा कुमारी ने एचपीयू मेरिट में टॉप किया था। छात्र अभिषेक चौधरी बीकॉम परिणाम में यूनिवर्सिटी में दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीए में रितिका त्रेहन और बीसीए में हारमनी सचदेवा ने एचपीयू् टॉप किया था। इसके अलावा बीए आनर्स इक्नोमिक्स में मुनीष कुमार, बीए में नितिका राणा और कुमारी नीवा ने एचपीयू मेरिट में दूसरा स्थान पर कब्जा किया था। एमसीए छात्रा नेहा सेली और बीए की गुंजन छेत्री ने भी प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट पर कब्जा किया था।

यहां से निकले छात्र
सदाबहार अभिनेता देवानंद धर्मशाला से पढ़कर बालीवुड में गए थे। वहीं, बालीवुड गायक मोहित चौहान भी धर्मशाला के छात्र रहे हैं। पूर्व छात्र संघ धर्मशाला कॉलेज के संस्थापक सदस्य प्रसिद्ध सर्जन डा. अशोक शर्मा, एचपीटीयू प्रशासनिक डीन नरेंद्र नाथ शर्मा, वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया धर्मशाला कालेज के छात्र रहे हैं।

रिटायर्ड डीजीपी (एमपी) ओंकार चंद शर्मा, पंजाब चीफ सेक्रेटरी केडी वासुदेवा, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व विधायक किशन कपूर, एएसपी विजिलेंस धर्मशाला रमन कुमार।

नैक ए ग्रेड का तमगा
कॉलेज को वर्ष 2015 में नैक से ए ग्रेड मिला है। ऐसे में नैक ए ग्रेड रैंकिंग पर धर्मशाला कॉलेज प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर है।

कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न कोर्सों में सीटें

Dharamsala college  where Bollywood filmstar Dev Anand and singer Mohit Chauhan studied
धर्मशाला कॉलेज के कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. एसके पाठक - फोटो : अमर उजाला

केमिस्ट्री मेजर-140, बॉटनी-140, जूलॉजी-140, जियोलॉजी-80, मैथेमेटिक्स-140, फिजिक्स-140, पोलिटकल साईंस-80, इक्नोमिक्स-80, जियोग्राफी- 80, साईकोलॉजी-80, संस्कृत-80, हिस्ट्री-80, सोशेलॉजी-80, फाइन आर्ट्स-80, म्यूजिक-80, फिजिकल एजूकेशन-80 सीटें हैं। वहीं सेल्फ फाईनांस कोर्सों बीबीए में 60, बीसीए-40, पीजीडीसीए-40, एमबीए-60, एमसीए-60 और बीएससी बायोटक्नोलॉजी में कुल 30 सीटें है।

कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. एसके पाठक का कहना है कि कॉलेज विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ उत्तम गुणों को विकसित करना ही मुख्य ध्येय है।  इसके अलावा कॉलेज बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में अलग जगह बना सके, ऐसे प्रयास किए जाएंगे।

कॉलेज वेबसाईट और ईमेलwww.gcdharamshala.ac.in/ और gdcdharamhala@gmail.com, फोन नंबर 01892- 224894, 225394 पर संपर्क किया जा सकता है।

कॉलेज का इतिहास

Dharamsala college  where Bollywood filmstar Dev Anand and singer Mohit Chauhan studied
धर्मशाला कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1912 में लेफ्टिनेंट गवर्नर पंजाब सर लोयिस डब्लयू डेन ने कॉलेज की आधारशिला रखी थी। जबकि 1977 में प्रदेश में धर्मशाला कॉलेज में ही सबसे पहले विभिन्न संकायों में पीजी की पढ़ाई शुरू की गई थी। हाल ही में प्रो. एसके पाठक ने बतौर प्राचार्य कॉलेज में कार्यभार संभाला है।

वर्तमान में कॉलेज में सामान्य श्रेणी विषयों के 24 और एमबीए समेत अन्य छह प्रकार के प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध हैं। कॉलेज में लड़कों और लड़िकयों के कुल तीन हॉस्टल हैं। इनमें प्रत्येक में 60-60 सीटों की क्षमता है। पिछले वर्ष कॉलेज में दाखिले के लिए बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश की अधिकतम मेरिट 94 और न्यूनतम 70 प्रतिशत रही थी।

आर्ट्स में दाखिले को 74 प्रतिशत अधिकतम और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के आधार पर प्रवेश दिया गया। कामर्स संकाय में अधिकतम 85 प्रतिशत और न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के आधार पर दाखिले हुए थे। वर्तमान सत्र में कॉलेज में बीवॉक यानी बैचलर ऑफ वोकेशनल एजूकेशन का नया कोर्स मिला है। 21 से 30 जून तक कॉलेज में दाखिले मिलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed