फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deposit fee online PG MD/MS students of IGMC Shimla

अब घर बैठे ऑनलाइन फीस दे सकेंगे पीजी के स्टूडेंट्स

Mon, 24 Apr 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Apr 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Deposit fee online PG MD/MS students of IGMC Shimla

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में पीजी (एमडी/ एमएस) के विद्यार्थी अब घर बैठे अपनी फीस ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। मेडिकल कॉलेज से पीजी करने आने वाले प्रदेश भर के छात्रों के लिए यह सुविधा पहली बार दी गई है। छात्र क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से घर बैठे भी तय समय पर फीस जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन


कॉलेज ने शुरुआती दौर में पीजी के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों के लिए यह सुविधा दी है। आईटी विंग की ओर से इसका लिंक भी वेबसाइट पर अपडेट किया गया है। इससे पहले ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा नहीं थी। 
विज्ञापन


फीस जमा करवाने के लिए छात्रों को घंटों बैंकों की लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। उन्हें चालान जमा करवाने से लेकर फीस संबंधी अन्य औपचारिकताएं पूरा करने को पूरा दिन बर्बाद करना पड़ता था। अब ऑनलाइन सुविधा मिलने से उन्हें काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं काटने पड़ेंगे बैंकों के चक्कर
पीजी के छात्र अब ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। पीजी करने के लिए आईजीएमसी आने वाले प्रदेश भर के छात्रों को अब बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। - डॉ. अशोक शर्मा, कालेज प्राचार्य आईजीएमसी

किस वर्ष में क्या है फीस
एमडी/ एमएस कर रहे पहले सत्र के छात्रों की कॉलेज फीस 39 हजार है। हॉस्टल फीस 26 हजार रुपये है। दूसरे और तीसरे सत्र के छात्रों की कॉलेज फीस 31500 और हॉस्टल फीस 21 हजार रुपये है। अब छात्र वेबसाइट पर पूरी जानकारी डालकर अपनी फीस चंद मिनटों में जमा करवा सकेंगे। 


एमबीबीएस कोर्स में भी ऑनलाइन दे सकेंगे फीस
कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि पीजी कोर्स में ऑनलाइन फीस शुरू होने के बाद एमबीबीएस, बीएससी पैरा मेडिकल और बीएससी नर्सिंग में भी ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा दी जाएगी। दो तीन दिन के भीतर वेबसाइट पर इसका लिंक डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed