फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   departmental exam schedule released in himachal pradesh

हिमाचल: विभागीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 17 से 25 मई तक चलेंगी

Tue, 30 Mar 2021 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Mar 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
departmental exam schedule released in himachal pradesh
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न श्रेणियों के पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाएं 17 से 25 मई तक करवाई जाएंगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा, प्रदेश प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, प्रदेश वन सेवा, तहसीलदार और नायब तहसीलदार, समस्त राजपत्रित अधिकारी, पात्र अराजपत्रित अधिकारी, वरिष्ठ सहायक,  आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षकों, स्कूल शिक्षा बोर्ड के राजपत्रित अधिकारी, पात्र अराजपत्रित अधिकारी, विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अभियंताओं, पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ प्रबंधकों, सहायक अभियंताओं के लिए निर्धारित डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन


प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक केवल पेपर नंबर-1 वित्तीय प्रशासन में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी और राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला में परीक्षा करवाई जाएगी, अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला में होंगी। जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं वे अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से मानव संपदा पोर्टल पर एक से 30 अप्रैल तक भर सकते हैं। प्रार्थियों की ओर से किए गए आवेदन तभी माने जाएंगे, जब उन्हें विभाग की ओर से अनुमोदित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रार्थियों की ओर से किए गए आवेदनों को 7 मई तक अनुमोदित कर पाएंगे। इसके बाद विभागाध्यक्ष की विंडो खुद ही बंद हो जाएगी। परीक्षा की समयसारिणी और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी हिप्पा की वेबसाइट उपलब्ध है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed