फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of not include bed holder in jbt recruitment himachal

जेबीटी भर्ती में बीएड धारकों को शामिल नहीं करने की मांग

Thu, 14 Mar 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
demands of not include bed holder in jbt recruitment himachal

जेबीटी/डीएलएड बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार से जेबीटी भर्ती में बीएड धारकों को शामिल नहीं करने की मांग की है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिले संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जेबीटी प्रशिक्षुओं को प्राथमिक स्तर पर सभी विषयों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा विशेष किन्हीं दो ही विषयों को पढ़ाया जाता है। बीएड के प्रशिक्षु अभी तक जेबीटी टेट पास नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर बीएड वालों को जेबीटी कमीशन में भाग लेने का मौका दिया जाता है तो ये टेट पास जेबीटी के साथ अन्याय होगा। संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, उपाध्यक्ष चमन, महासचिव मोहित ठाकुर और राकेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में 12 डाइट और 28 निजी कॉलेजों में करीब छह हजार प्रशिक्षु डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। करीब बीस हजार प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी की तलाश में बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से बेरोजगार प्रशिक्षुओं के हितों की रक्षा करने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed