फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delegation of School lecturer Association from Higher Education Director

वेतन वृद्धि के आदेश वापस लेने की मांग, शिक्षा निदेशक से मिला संघ

Thu, 23 Aug 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
Delegation of School lecturer Association from Higher Education Director

हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा से मुलाकात की। संघ के महासचिव संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की वेतन वृद्धि न रोकने की मांग की। संजीव ठाकुर ने कहा कि परिणाम कम आने के कई और भी कारण हैं।

विज्ञापन


इसके लिए सिर्फ  शिक्षक को ही दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने वेतन वृद्धि रोकने के आदेशों को वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रवक्ता पदनाम बहाल करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन


कहा कि जुलाई में शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक में पदनाम बहाल करने का आश्वासन दिया गया था, लेेकिन अभी तक प्रवक्ता पदनाम बहाल नहीं हुआ है। संघ ने जल्द प्रवक्ताओं को 16290 का इनिशियल देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जुलाई में शिक्षा मंत्री ने बताया था कि शिक्षा विभाग में सभी लंबित पदोन्नतियां जल्द की जाएंगी, लेकिन अभी तक विभाग ने किसी भी कैडर में कोई भी पदोन्नति नहीं की है। प्रदेश में लगभग 200 स्कूल बिना प्रधानाचार्यों के चल रहे हैं।


संजीव ठाकुर ने कहा कि स्कूल कैडर से कॉलेज कैडर में जाने के लिए स्कूली प्रवक्ताओं को भी मौका मिलना चाहिए। संघ ने विद्यार्थियों से कंप्यूटर शिक्षा के लिए प्रतिमाह वसूली जा रही 110 रुपये की फीस भी नहीं लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष कौशल, नरेश ठाकुर, तेज सिंह, विकास रतन, पंकज शर्मा और शिवकुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed