{"_id":"5c8d157dbdec2214161d50e0","slug":"deled-including-jbt-reassessment-and-re-inspection-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड सहित जेबीटी पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड सहित जेबीटी पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित
Sat, 16 Mar 2019 08:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी पार्ट-1 बैच 2013-15 और 2015-17, जेबीटी पार्ट-2 बैच 2013-15 री-अपीयर और गोल्डन चांस, डीएलएड पार्ट-1 बैच 2016-18 री-अपीयर और बैच 2017-19 नियमित, डीएलएड पार्ट-2 बैच 2015-17 री-अपीयर नवंबर 2018 की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण को आवेदन करते समय जिन परीक्षार्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवाए थे। ऐसे अभ्यर्थी एक अप्रैल तक अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक मूल प्रमाण पत्र न जमा करवाने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम रद्द समझा जाएगा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नवंबर-2018 में हुई जेबीटी और डीएलएड की परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है।
विज्ञापन