{"_id":"60143a3192cbc5686303da35","slug":"deled-1065-seats-are-still-vacant-counseling-will-be-held-from-february-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड की 1065 सीटें अभी खाली, दो फरवरी से फिर होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड की 1065 सीटें अभी खाली, दो फरवरी से फिर होगी काउंसलिंग
Fri, 29 Jan 2021 10:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अभी कई सीटें खाली पड़ी हैं। इनमें से सरकारी संस्थानों में ही 171 सीटों पर विद्यार्थी नहीं मिले हैं। जबकि 894 सीटें निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़ी हुई हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के विभिन्न डाइटों में रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग बुलाई है। दो से छह फरवरी तक होने वाली इस काउंसलिंग में प्रदेश भर में 1065 सीटों को भरा जाना है।
विज्ञापन
इनमें से 171 सीटें प्रदेश सरकार की ओर से संचालित किए जा रहे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में ही रिक्त पड़ी हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में अभी भी कई सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं। इन सीटों को भरने के लिए दो से छह फरवरी तक काउंसलिंग बुलाई गई है। पांच दिन तक चलने वाली इस काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों के नाम बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन