कैसे निकालेगा एचपीयू जून अंत तक यूजी छठे सेमेस्टर का परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के छठे सेमेस्टर के करीब 40 हजार छात्र छात्राओं का परिणाम जून माह अंत तक तैयार कर घोषित करना विश्वविद्यालय के लिए मौजूदा हालात को देखते हुए संभव नहीं लग रहा है। अब तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तक शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि विश्वविद्यालय ने समय से प्रदेश भर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र स्थापित कर कुछ में उत्तर पुस्तिकाएं भी पहुंचा दी है, मगर अभी भी कई केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचना बाकी है।
विवि का दावा है कि अधिकतर केंद्रों में बुधवार से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा और अगले दो से तीन दिनों में शेष बचे मूल्यांकन केंद्रों में भी उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम शुरू हो जाएगा। इसी बीच प्रदेश में 19 मई को होने वाले चुनाव की ड्यूटी में परीक्षा शाखा सहित मूल्यांकन केंद्रों के स्टाफ के चले जाने से काम प्रभावित होने की पूरी संभावनाएं रहेंगी।
मूल्यांकन कार्य सबसे अधिक कॉलेजों में 22 मई से 15 जून तक शेडयूल की गर्मियों की छुट्टियों के चलते प्रभावित होना तय है । यदि छुट्टियां हुई तो, मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन को कैसे शिक्षकों को विवि रोक पाएगा, जबकि शिक्षक शिक्षा विभाग के अधीन होते है। ऐसे में मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करवाने को विवि को शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के सहयोग की जरूरत रहेगी।
सहयोग न मिला तो मूल्यांकन कार्य लटक जाएगा और फिर यूजी के छठे और अंतिम सेमेस्टर का परिणाम मध्य जुलाई तक भी शायद ही तैयार हो पाए। यूजी की डिग्री पूरी करने वाले इन 40 हजार छात्र छात्राओं का परिणाम समय से घोषित न हुआ तो, छात्र एचपीयू सहित प्रदेश के बाहर के विश्वविद्यालय की पीजी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया में काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
ऐसे में विश्वविद्यालय को पहले से आने वाले समस्याओं को देखते हुए, शिक्षा विभाग, प्रदेश सरकार व चुनाव आयोग के ध्यान में मामला लाना होगा। चूंकि यह मामला सीधे तौर प्रदेश के हजारों यूजी डिग्री पूरी करने वाले छात्र छात्राओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। जुलाई माह में पीजी कोर्स की काउंसलिंग शुरू होनी है।
आज से शुरू हो जाएगा मूल्यांकन कार्य- परीक्षा नियंत्रक
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी का कहना है कि यूजी डिग्री कोर्स की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को 19 मूल्यांकन केंद्रों में से अधिकतर में काम शुरू हो जाएगा। शेष में भी काम जल्द शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी में लगे परीक्षा विंग के स्टाफ के कारण और कॉलेजों की छुट्टियों के कारण मूल्यांकन कार्य करवाना मुश्किल होगा। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग का सहयोग रहा तो, जल्द से जल्द मूल्यांकन कार्य पूरा कर समय से परिणाम देने का प्रयास किया जाएगा।