फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   debate in youth festival organised in kotshera college shimla

एक साथ चुनाव से कम होगा खर्च, मजबूत होगा लोकतंत्र

Thu, 13 Sep 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Sep 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
debate in youth festival organised in kotshera college shimla

कोटशेरा में चल रहे युवा उत्सव ग्रुप-एक के तहत वीरवार को ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर डिबेट हुआ। अंतर कॉलेज की इस स्पर्धा में पहुंचे प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में तर्क देकर बताया कि वे अपने लोकतंत्र और अपने मत को लेकर कितने सजग हैं। 

विज्ञापन


विषय के पक्ष में प्रतिभागियों ने कहा कि पूरे देश में एक साथ पंचायत, नगर निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव होंगे तो लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी। चुनाव को निष्पक्षता और सही ढंग से संचालित करना भी आसान होगा।
विज्ञापन


मतदाताओं को भी बार-बार मतदान के लिए नहीं जाना पड़ेगा। चुनावों में गड़बड़ी की आशंका भी कम होगी। सबसे ऊपर इससे राष्ट्र का बार-बार चुनाव पर होने वाला खर्च भी बचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विपक्ष में टीमों ने अपने ढंग से अलग-अलग चुनाव करवाने के पक्ष में तर्क रखे। इसमें कहा गया कि कश्मीर सहित दूरदराज क्षेत्रों में एक साथ चुनाव करवाना संभव नहीं हो पाएगा।

इन्होंने की अध्यक्षता  

debate in youth festival organised in kotshera college shimla

वहीं पूरे देश में एक साथ चुनाव करवाने को अधिक खर्च और प्रशिक्षित स्टाफ जैसी कई दिक्कतें पेश आएंगी, जिससे गड़बड़ी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना भी आसान नहीं होगा।

इसलिए एक साथ चुनाव करवाना तर्कसंगत और संभव ही नहीं हो सकता। वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में 50 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। संभाषण की हुई स्पर्धा में 62 टीमों ने भाग लिया।

युवा महोत्सव संचालन समिति के मुखिया डा. ओपी शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन क्ले मॉडलिंग की स्पर्धा में 32, जबकि कोलाज मेकिंग में 34 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के हुए मुकाबलों में 50 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया।

इसकी प्रथम चरण में हुई लिखित परीक्षा में 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवा महोत्सव के दूसरे दिन के सुबह के सत्र की अध्यक्षता धामी सोलह मील कॉलेज की प्रिंसिपल डा. ललिता चंदन ने की, जबकि

दोपहर बाद के सत्र की अध्यक्षता संजौली कॉलेज के प्राचार्य डा. सीबी मेहता ने की। कोटशेरा कॉलेज के प्राचार्य डा.  इंद्रजीत सिंह ने दूसरे दिन शुरू हुई स्पर्धाओं के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed