{"_id":"5ce3e818bdec220785346ce1","slug":"deadline-to-improve-the-online-form-of-the-hpu-bed-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा के ऑनलाइन फार्म में सुधार करने की इस दिन अंतिम तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड परीक्षा के ऑनलाइन फार्म में सुधार करने की इस दिन अंतिम तिथि
Tue, 21 May 2019 05:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 May 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग और धर्मशाला स्थित बीएड संस्थान के साथ ही संबद्ध बीएड कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बीए में प्रवेश के लिए मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
22 मई तक आवेदन कर चुके छात्र भरे जा चुके ऑनलाइन फार्म में सुधार कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस समय अवधि में अपनी श्रेणी कैटेगरी और परीक्षा केंद्र बदलना चाहेंगे, वे 100 रुपये की फीस के साथ ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
फीस विवि के वित्त अधिकारी के नाम से बनाए गए बैंक ड्राफ्ट या आईपीओ के माध्यम से जमा की जा सकेगी। ऐसे अभ्यर्थी उप कुलसचिव प्रवेश परीक्षा शाखा में 23 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एक जून को विश्वविद्यालय बीएड की प्रवेश परीक्षा करवाएगा। सुबह के सत्र में प्रदेश भर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में यह करवाई जाएगी। 25 मई तक ऑनलाइन एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। इसे छात्र डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर पर उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए अभ्यर्थी इन दो टेलीफोन नंबर 0177-2830891,0177-2833588 पर कार्य दिवस पर सुबह दस से पांच बजे के बीच संपर्क कर सकते है।