{"_id":"5770c0a54f1c1b5f1879ab97","slug":"dav-schools-students-selected-as-webranger-in-google-tech-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल में वेबरेंजर चुने गए प्रदेश के दो छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गूगल में वेबरेंजर चुने गए प्रदेश के दो छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के बारहवीं कक्षा के दो छात्रों प्रांशु गौड़ और पारस राणा का चयन गूगल की तकनीकी कार्यशाला में वेबरेंजर के तौर पर हुआ है। गूगल कई विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहा है।
विज्ञापन
डीएवी सुंदरनगर के इन दो छात्रों और स्कूल के अध्यापक दीपक अग्निहोत्री को सर्टिफाइड वेबरेंजर बनने का सौभाग्य मिला है। उन्हें गूगल से प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
अगर छात्र और अध्यापक अपने कार्य में सफल रहते हैं तो इन्हें यूएसए जाने का अवसर भी दिया जाएगा। बच्चों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बधाई दी है।
विज्ञापन