{"_id":"5ba0e8ea867a557f6f60cdec","slug":"date-of-submission-of-question-paper-and-omr-sheet-to-hpbose","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन तक बोर्ड में जमा करवाएं प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन तक बोर्ड में जमा करवाएं प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठ सितंबर को हुए टीजीटी आर्ट्स टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) में बी और डी सीरीज के विसंगति वाले प्रश्नपत्रों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी के साथ बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश बोर्ड ने दिए हैं।
विज्ञापन
आठ सितंबर को आयोजित टीजीटी आर्ट्स टेट में बी और डी सीरीज में प्रश्नपत्रों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से विसंगति की शिकायत मिली थी। कई परीक्षा केंद्रों में मौके पर ही प्रश्नपत्र बदले गए थे, लेकिन कई परीक्षा केंद्रों में ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ऐसे में बोर्ड ने 24 सितंबर तक प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थी प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी जमा करवा सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन