{"_id":"5d84c2f48ebc3e93d62b0206","slug":"date-of-application-for-sainik-school-entrance-examination-extended-to-10-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए 10 तक बढ़ी आवेदन की तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए 10 तक बढ़ी आवेदन की तिथि
Fri, 20 Sep 2019 05:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Sep 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। आवेदन करने की तिथि 23 सितंबर से बढ़ाकर अब 10 अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन
इस बार छठी और नवीं कक्षा में प्रवेश के लिए पांच जनवरी को परीक्षा होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन करने की तिथि 23 सितंबर तक थी। अब आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 10 अक्तूबर तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर ने इस सूचना को स्कूल नोटिस बोर्ड के साथ-साथ स्कूल की वेबसाइट पर भी डाल दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन अमित कुमार पॉल ने बताया कि आवेदन करने की तिथि 23 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर तक कर दी गई है।
विज्ञापन