फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Date extended for UGC NET Exam

यूजीसी नेट के लिए अब कल तक करें आवेदन

Tue, 22 Nov 2016 06:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छतड़ी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, छतड़ी (कांगड़ा) Updated Tue, 22 Nov 2016 06:49 AM IST
विज्ञापन
Date extended for UGC NET Exam

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट 2017 के लिए 23 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। पहले 16 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तारीख थी। इसे सीबीएसई ने नवंबर 23 तक बढ़ा दिया है। सीबीएसई की ओर से लिए जाने वाले नेट के लिए स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक सामान्य वर्ग एवं 50 प्रतिशत दूसरे वर्गों के लिए निर्धारित है। 

विज्ञापन


साथ ही मास्टर कोर्स के तीसरे सेमेस्टर में अध्ययनरत अभ्यर्थी नेट में बतौर अपेयरिंग कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। साल भर में दो बार सीबीएसई नेट लेता रहा है, लेकिन इस बार यह परीक्षा पूर्व समय से अलग दिसंबर की बजाय 22 जनवरी को प्रदेश के शिमला और धर्मशाला सहित देश भर के अन्य केंद्रों पर ली जाएगी।
विज्ञापन


वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जारी सूचना के अनुसार बोर्ड की ओर से 21 दिसंबर से परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। वेबसाइट के जरिये ही परीक्षा के लिए आवेदन किया जाएगा। जाहिर है की विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर नियुक्ति समेत पीएचडी, जेआरएफ छात्रवृत्ति के लिए देश भर के तमाम युवा नेट परीक्षा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed