एचपीयू मेट-2018 की कटऑफ लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू मेट-2018 की कटऑफ लिस्ट जारी हो गई है। एचपीयू बिजनेस स्कूल ने एचपीयू मेट-2018 में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर तय सीटों के लिए श्रेणी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है।
तय कट आफ या इससे अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों को 19 जून से एडमिशन पोर्टल व संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
इस कॉल लेटर में आगामी जीडी और इंटरव्यू के लिए तय किए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसी के मुताबिक अभ्यर्थी को तय तिथि पर जीडी इंडरव्यू में शामिल होना होगा।
बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इस संबद्ध में जानकारी और जीडी इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थियों के कॉल लेटर hpuniv.in, hpubsshimla.org, admissions.hpushimla.in वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 से 12 जुलाई तक सब्सिडाइजड और 16 से 21 जुलाई तक नान सब्सिडाइजड एमबीए सीटाें की ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होंगे।
यहां देखिएं कटऑफ लिस्ट
श्रेणी तय सीटें कटऑफ
ओपन प्रदेश व प्रदेश के बाहर से 12 27.00
हिमाचली समान्य वर्ग 29 24.00
अनुसूचित जाति 09 21.25
अनुसूचित जनजाति 04 21.00
दिव्यांग 02 10.50
सिंगल गर्ल चाइल्ड 02 21.50
डिफेंस पर्सनल 01 21.25
नान सब्सिडाइज्ड 60 18.50
एचपीयू कर्मचारी वार्ड 03 10.00