फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cut in NRI quota MBBS seats in Himachal

एनआरआई कोटे की एमबीबीएस सीटों में कटौती, इन अभ्यर्थियों को होगा लाभ

Wed, 13 Jun 2018 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 13 Jun 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Cut in NRI quota MBBS seats in Himachal

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की सीटों को कम कर दिया गया है। सरकार ने इन सीटों को 34 से घटाकर 20 कर दिया है। घटाई गईं सीटें अब सामान्य वर्ग से भरी जाएंगी। इसका प्रदेश के सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। ये अभ्यर्थी 35 से 40 लाख रुपये की जगह 2.60 लाख रुपये फीस देकर एमबीबीएस कर सकेंगे। एनआरआई के कोटे की सीटें पहले खाली रह जाती थीं।

विज्ञापन


नीट आधार पर एचपीयू की राज्य मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी 2.60 लाख रुपये में एमबीबीएस कर सकेंगे। इसमें पहले सेमेस्टर में 60 हजार और अन्य पांच सेमेस्टर में 50 हजार प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस चुकाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के छात्रों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है। इससे पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलने पर आर्थिक तौर पर भारी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले को लागू करने संबंधित शर्तें साइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में साफ की गई हैं। स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक डा. अशोक शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है। पिछले सत्र में सरकारी कॉलेजों में एनआरआई के लिए 15 फीसदी सीटें तय थीं, मगर इनमें से सिर्फ 27 ही सीटें भरी जा सकी थीं, शेष सीटें खाली रह गई थीं। एमबीबीएस के लिए तय किए एनआरआई कोटे में विदेश से जमा दो की परीक्षा और नीट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही पात्र होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में तय एनआरआई कोटे की सीटें

Cut in NRI quota MBBS seats in Himachal

प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आईजीएमसी  शिमला और लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी नेरचौक में दो-दो, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, राधा कृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा और डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एनआरआई कोटे की चार-चार सीट तय हैं।

पहले चंबा, नाहन मेडिकल कॉलेज में 13-13, टांडा में 4, आईजीएमसी में 2 और मेडिकल कॉलेज मंडी में एनआरआई कोटे की दो सीटें ही थीं। 

मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक की अधिसूचना जारी- हिमाचल सरकार ने मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक को खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रिमंडल की पूर्व में हुई बैठक में इसे खोलने पर फैसला ले लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed