फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Craze for an MBA degree in central university of himachal pradesh

केंद्रीय विवि में एमबीए का क्रेज, 90 सीटों पर 200 वेटिंग में

Fri, 22 Jul 2016 08:08 AM IST
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, शिमला
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Jul 2016 08:08 AM IST
विज्ञापन
Craze for an MBA degree in central university of himachal pradesh

शाहपुर स्थित छतड़ी के अस्थायी भवन में चल रहे केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सीयू की पहली मेरिट लिस्ट में सबसे ज्यादा मेरिट एमए इंग्लिश एससी श्रेणी में 83.15 फीसदी अंक गई। एमए एजूकेशन न्यूनतम मेरिट सामान्य श्रेणी में 50.62 फीसदी अंक रही। सबसे ज्यादा रुझान एमबीए के लिए दिखा। एमबीए की 90 सीटों के लिए पहली मेरिट लिस्ट में 200 अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में हैं।

विज्ञापन


सीयू के विभिन्न पीजी कोर्सों की कुल 570 सीटों पर 3509 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। एमएससी लाइब्रेरी साइंस में महज छह उम्मीदवार वेटिंग लिस्ट में हैं। अभ्यर्थी 21 से 25 जुलाई शाम चार बजे तक दाखिला ले सकते हैं। कोर्स और मेरिट की जानकारी के लिए छात्र सीयू की वेबसाइट http://www.cuhimachal.ac.in/ देख सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डा. संजीव शर्मा ने बताया कि 25 जुलाई को विभिन्न कोर्सों में सीटें खाली रहने पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उधर, सीयू के पीजी परीक्षा परिणाम पर स्नातक मार्कशीट कॉपी यूनिवर्सिटी में जमा न करवा पाने वाले अभ्यर्थियों की समस्या पर परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि फिलहाल विश्वविद्यालय में औपचारिकताएं पूरी करने वाले आवेदकों को दाखिले के लिए योग्य माना जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस विषय में कितनी मेरिट

Craze for an MBA degree in central university of himachal pradesh

- एमए जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग सामान्य श्रेणी में 69.42, ओबीसी में 65.74, एससी में 59.73, एसटी में 59.68 फीसदी मेरिट रही।
- एमए न्यू मीडिया सामान्य श्रेणी में 69.90, ओबीसी में 61.63, एससी में 57.17, एसटी में 46.87 और जेएंडके कोटे में 61.71 मेरिट लिस्ट रही।
- एमबीए (टीटी) सामान्य श्रेणी में 74.19, ओबीसी में 75.30, एससी में 74.85, एसटी में 68.75 और शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों के लिए 45.63 फीसदी मेरिट लिस्ट जारी हुई।
- एमबीए सामान्य में 77.03, ओबीसी में 72.80, एससी में 71.44 और एसटी 67.50 फीसदी पर मेरिट रही। - एमए सोशलॉजी सामान्य श्रेणी में 76.13, ओबीसी में 72.92, एसटी 61.04, एससी 52.43 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 55.54 फीसदी मेरिट रही।
- एमएसडब्लयू सामान्य श्रेणी 72.85, ओबीसी 60.46, एससी 59.79 और 51.40 एसटी मेरिट रही।
- एमए इक्नोमिक्स सामान्य श्रेणी में 69.84, ओबीसी में 56.41, एससी में 62.36, एसटी में 58.99 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 50.96 मेरिट रही।
- एमए एजुकेशन सामान्य श्रेणी में 50.62, ओबीसी में 52.48, एससी में 54.13 और एसटी में 47.67 मेेरिट रही।
- एमए संस्कृत सामान्य श्रेणी में 67.50, ओबीसी में 47.10, एससी में 52.79 और एसटी में 62.87 मेरिट है।
- एमए हिंदी सामान्य श्रेणी में 57.61, ओबीसी में 63.07, एससी में 54.29 और एसटी में मेरिट 53.02 है।
- एमए इंग्लिश सामान्य श्रेणी में 81.83, ओबीसी में 63.07, एसटी में 53.02 जबकि एससी में सबसे ज्यादा 83.15 मेरिट रही।
- एमएससी लाइब्रेरी साइंस सामान्य श्रेणी में 59.41, ओबीसी में 63.86, एससी में 63.03 और एसटी में 56.77 मेरिट रही है।
- एमएससी आईटी सामान्य श्रेणी में 74.76, ओबीसी में 67.19, एससी में 65.87 और एसटी में 65.12 मेरिट रही।
- एमएससी गणित सामान्य श्रेणी में 71.68, ओबीसी में 66.30, एससी में 62.49 और एसटी में मेरिट 65.21 रही।
- एमएससी इंवारयमेंटल सामान्य श्रेणी में 74.62, ओबीसी में 65.01, एससी में 63.13 और एसटी मेरिट 59.81 रही।
- एमएससी कंपयूटिशनल बायोलॉजी सामान्य श्रेणी में मेेरिट 69.51, ओबीसी में 58.36, एससी में 63.67 और एसटी में 54.18 रही।
- एमसी फिजिक्स सामान्य श्रेणी में 76.21, ओबीसी में 72.92, एससी में 67.40 और एसटी मेरिट 71.04 रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed