कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए डाक से नहीं मिलेंगे रोल नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ न्यायालय क्लर्क भर्ती छंटनी परीक्षा के लिए इस बार नई व्यवस्था के तहत डाक के माध्यम से रोल नंबर नहीं मिलेंगे। परीक्षा के लिए एसएमएस के माध्यम से रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की सूचना दी गई है। हालांकि वेबसाइट में भी पात्र उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की सूचना जारी की गई है।
उम्मीदवारों को रोल नंबर संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। छंटनी परीक्षा चार सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक होगी। क्लर्क के 72 पदों के लिए 10396 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए करीब 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सब कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई।
उम्मीदवार को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर रोल नंबर व वेन्यू की सूचना दी गई है। एसएमएस या पात्रता सूची में नाम के बाद उम्मीदवार को हाईकोर्ट की वेबसाइट में जारी रोल नंबर के फॉरमेट को भरना होगा। इसमें आवश्यक जानकारी भरने के बाद रोल नंबर सत्यापित करवाना अनिवार्य किया गया है।
परीक्षा देने आएं तो ये लाएं साथ
डाक के माध्यम से इस बार किसी भी उम्मीदवार को रोल नंबर नहीं भेजा गया है। सूबे के सब कोर्ट में करीब 72 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इनके लिए हजारों युवाओं ने आवेदन किए। छंटनी के बाद करीब 10,396 उम्मीदवारों को रोल नंबर जारी किए गए हैं। इनके नामों की सूची वेबसाइट में उपलब्ध है। यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर के साथ परीक्षा केंद्र भी देख सकते हैं।
पात्र उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अपना फोटो आइडी प्रूफ भी परीक्षा केंद्र में लाना होगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके चयनित जिला के अनुसार ही परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। इधर, ए-वन सॉल्यूशन सॉफ्टवेयर के एमडी छोविंद्र ने बताया कि हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सब कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
यह है पदों का ब्योरा
क्लर्क क्लास थ्री के 48 पदों पर रेगुलर भर्ती की जाएगी। इसमें 34 अनारक्षित, सात एससी, दो एसटी व पांच पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। वहीं, क्लर्क क्लास थ्री के 24 पदों पर अनुबंध पर भर्ती की जाएगी। इनमें 12 पद अनारक्षित, पांच एससी, दो एसटी, चार ओबीसी व एक पीएच के लिए आरक्षित है।