इस दिन से होगी एमबीबीएस और बीडीएस के लिए काउंसलिंग, शेडयूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने राज्य में चल रहे मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश देने के लिए स्टेट रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है। इसे एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
इसी के आधार 29 जून से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में काउंसलिंग शुरू होगी, जो सात दिन चलेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी की ओर से जारी काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग की प्रक्रिया 26 जून से शुरू होगी जो पांच जुलाई तक चलेगी।
रैंकिंग लिस्ट के मुताबिक ही काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में स्टेट, मैनेजमेंट कोटा के तहत सीटें भरी जानी है।
इस बार सामान्य वर्ग के लिए नीट परीक्षा में 119, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी में 107 कट ऑफ ली गई है, जिन्हें काउंसलिंग को बुलाया गया है। काउंसलिंग शेड्यूल और स्टेट मेरिट सहित काउंसलिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
www.hpuniv.nic.in और www.admissions.hpushimla.in पर अपलोड कर दिया गया है। काउंसलिंग को लेकर दिशा निर्देश प्रोस्पेक्टस पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा विवि की प्रवेश परीक्षा सेल के टेलीफोन नंबर 0177-2830891,2833588 से भी जानकारी ली जा सकती है।
यह रहेगा काउंसलिंग शेडयूल
काउंसलिंग तिथि श्रेणी एचपीयू मेरिट रैंक
29 जून संयुक्त मेरिट (सामान्य वर्ग सामान्य व आरक्षित) 1 से 150
वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमेन 1 से 77
वार्ड ऑफ डिफेंस पर्सनल 1 से 51
दिव्यांग 1 से 13
30 जून सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 151 से 450
01 जुलाई सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 451 से 850
02 जुलाई सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 851 से 1450
03 जुलाई सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 1451 से 2150
04 जुलाई सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 2151 से 3000
05 जुलाई सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 3001 से 3960
किस कॉलेज में कितनी एमबीबीएस सीटें
संस्थान सीटें
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला 100 सीटें
डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा 100 सीटें
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी (एसएलबीएस) 100 सीटें
राधा कृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर 100 सीटें
पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा 100 सीटें
डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन 100 सीटें
एमएमएमसी सोलन (निजी संस्थान) 150 सीटें
डेंटल कॉलेज
गर्वनमेंट डेंटल कॉलेज शिमला 60
हिमाचल इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब(निजी) 100
हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर (निजी संस्थान) 60
भूजिया डेंटल कॉलेज नालागढ़ (निजी संस्थान) 60
एमएन डीएवी डेंटल कॉलेज सोलन ततुल (निजी संस्थान) 60